April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा: चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 8-10 डिब्बे पटरी से उतरे

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा: चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 8-10 डिब्बे पटरी से उतरे

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

गोंडा जिले के गोंडा-मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 5-6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। इस हादसे से मौके पर हड़कम्प व अफरातफरी मची हुई है।

प्राथमिक जानकारी के आधार पर अभी तक 4 यात्रियों की मौत और 20 के घायल होने की खबर है। इनमें 4-5 की हालत गम्भीर है।

15904 -चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी।  हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। पौने तीन बजे करीब दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

इस खबर में लगातार अपडेट जारी है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.