राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन कोटा ने किया नवनियुक्त सहायक रेडियोग्राफर्स का अभिनंदन, जिला अध्यक्ष गौतम ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
एनसीआई@कोटा
राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन कोटा के प्रवक्ता आशीष दाधीच ने बताया कि एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक रेडियोग्राफर्स का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में एसोसिएशन के कोटा जिला अध्यक्ष हेमन्त गौतम व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल एवं नियंत्रक डॉ. संगीता सक्सेना मुख्य अतिथि थीं। विशिष्ट अतिथि एमबीएस चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीना, सम्माननीय अतिथि डॉ. हर्षवर्धन खोखर सह आचार्य एमबीएस रहे। रेडियोग्राफर अधीक्षक भुवन बिहारी शर्मा, रामपुरा चिकित्सालय से अधीक्षक रेडियोग्राफर टीपी सोनी, आरआरए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज मोहन सक्सेना, पूर्व आरआरए जिलाध्यक्ष पंकज शांडिल्य, प्रभारी रेडियोग्राफर एसएसबी प्रभारी रेडियोग्राफर एनएमसीएच, रामपुरा, जेके लोन व कोटा जिले के सभी सहायक रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर, वरिष्ठ रेडियोग्राफर, अधीक्षक रेडियोग्राफर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश पूजन से हुआ। अंत में पंकज शांडिल्य ने सभी नवनियुक्त सहायक रेडियोग्राफर्स को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन वरिष्ठ रेडियोग्राफर महेश दुबे ने किया।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हेमन्त गौतम ने इस अवसर पर अपनी कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा भी की। यह कार्यकारिणी इस प्रकार है-
महासचिव-सुनीता गोचर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष– सुनील वशिष्ठ, दुलीचंद वर्मा, संजय मेहता, राकेश मीना, रेखा वर्मा
उपाध्यक्ष– विनोद दीक्षित, धीरज शर्मा, सत्यप्रकाश सुमन, मोहम्मद शाहिद
जिला प्रवक्ता–आशीष दाधीच
नीति नियम सलाहकार-हेमंत राठौर
कोषाध्यक्ष– मनीष गौतम, सत्येन्द्र लवानिया
संगठन मंत्री–तनुश्री तंवर, आयुष अरुण, पवन दाधीच
संयुक्त सचिव–भूपेंद्र नागर, देवराज गुर्जर
सचिव– ऐश्वर्या शर्मा

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोशिएशन की गतिविधियों से सदस्यों को अवगत कराया। नवनियुक्त सहायक रेडियोग्राफर्स को मरीजों के प्रति पहले समर्पण-फिर हक की नीति को समझाया।
