April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

स्कूल जा रही 9 वीं कक्षा की छात्रा को सरकारी शिक्षक ने अपनी कार में बैठाया, दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंक गया

स्कूल जा रही 9 वीं कक्षा की छात्रा को सरकारी शिक्षक ने अपनी कार में बैठाया, दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंक गया

एनसीआई@बाड़मेर

जिले के बाखासर इलाके के एक स्कूल ‌की‌ 9 वीं कक्षा की छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी। पीछे से एक शिक्षक कार लेकर आया और उसे स्कूल छोड़ देने ‌के बहाने से बैठा लिया। इसके बाद शिक्षक ने छात्रा से जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाकर हैवानियत की। वह करीब ढाई घंटे बाद छात्रा को उसके घर के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गया।

थानाधिकारी विशनसिंह के अनुसार, छात्रा के पिता ने इस सम्बन्ध में सोमवार शाम को रिपोर्ट दी‌ थी। इसमें कहा गया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह सोमवार सुबह 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।

स्कूल से आया फोन तब पता चला

मगर कुछ देर बाद बेटी की स्कूल से आए फोन कॉल में बताया गया कि वह वहां नहीं पहुंची है। इसके बाद उन्होंने बेटी को ढूंढना शुरू किया। रिश्तेदारों को कॉल करके भी पूछा। इसी बीच एक रिश्तेदार का कॉल आया। इसमें उसने बताया कि स्कूल का एक शिक्षक कार में आया था। उसने चलती कार से धक्का देकर बच्ची को घर के पास सड़क पर फेंका और फरार हो गया।

इस मामले में पीड़िता ने बताया- घर से स्कूल जा रही थी तो पीछे से शिक्षक कार लेकर आया। उसे स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया। मगर स्कूल पर गाड़ी नहीं रोकने पर उसने विरोध किया तो शिक्षक ने उसे गाड़ी में बंधक बना लिया। डरा-धमका कर चुप रहने के लिए कहा, वरना‌ जान से मारकर नहर में फेंक देने की बात कही। इस पर वह डर कर चुप हो गई। इसके बाद शिक्षक ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को यह बात बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।

रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी

थानाधिकारी के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के‌ खिलाफ पॉक्सो एक्ट‌ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ नाबालिग छात्रा का मेडिकल चेकअप भी करवा लिया है। आरोपी शिक्षक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.