April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्र से एमबीबीएस छात्रों ने की रैगिंग, हॉस्टल में मारपीट की, पैर पकड़वाए, रिपोर्ट दर्ज

मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्र से एमबीबीएस छात्रों ने की रैगिंग, हॉस्टल में मारपीट की, पैर पकड़वाए, रिपोर्ट दर्ज

एनसीआई@अजमेर

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक पैरामेडिकल छात्र ने एमबीबीएस के 5-6 वरिष्ठ छात्रों पर उससे रैगिंग के दौरान मारपीट करने और जबरन पैर पकड़वाने का मामला दर्ज कराया है। यही नहीं उसे जान से मार देने की धमकी देने का भी आरोप है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र अंकित सामोत (19) पुत्र प्रभुदयाल सामोता ने‌ इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अनुसार वह जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स का छात्र है। सीकर के खाचरियावास कस्बे के रहने वाले अंकित सामोता का आरोप है कि वह 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे ड्यूटी से घर रवाना हुआ। इसके लिए कार्डियो हॉस्पिटल पार्किंग से अपनी बाइक निकाल रहा था। उसका साथी सोनू पुनिया पुत्र अशोक जाट निवासी हनुमानगढ़ भी उसके साथ था।

तभी पीछे से 5-6 एमबीबीएस के छात्र आए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इसके साथ ही वे उसे जबरदस्ती पकड़कर हॉस्टल में ले गए। वहां भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जबरदस्ती अपने पैर पकड़वाए। कॉर्डियोलॉजी स्टाफ ने आकर बीच-बचाव कर छुड़वाया।

मेडिकल कॉलेज ने नहीं की कार्रवाई

अंकित का कहना है कि उसके साथ एमबीबीएस के इन छात्रों ने मारपीट सहित ऐसा व्यवहार क्यों किया, यह उसे पता नहीं है। उसने इस घटना की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब जाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रैगिंग कमेटी कर रही है जांच

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने बताया- पीड़ित स्टूडेंट की ओर से दी गई शिकायत की रैगिंग कमेटी जांच कर रही है।‌ इसकी रिपोर्ट ‌के आधार पर ही आगे कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.