July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

यूपीएससी ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर से छीन लिया पद, भविष्य की परीक्षाओं पर भी लगाया बैन

यूपीएससी ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर से छीन लिया पद, भविष्य की परीक्षाओं पर भी लगाया बैन

एनसीआई@नई दिल्ली

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने विवादित ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर पर बड़ा एक्शन ले लिया है। आयोग ने पूजा खेड़कर से उनका आईएएस पद छीन लिया है। साथ ही उन पर भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए बैन लगा दिया है।

आयोग ने खुद अपने इस निर्णय की जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि आज सिविल सेवा परीक्षा-2022 (सीएसई-2022) की अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेड़कर की अंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। साथ ही उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.