July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

15 साल की नाबालिग शादी के बाद हुई गर्भवती, पति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप दर्ज कराया

15 साल की नाबालिग शादी के बाद हुई गर्भवती, पति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप दर्ज कराया

एनसीआई@सीकर

जिले के नेछवा थाना इलाके में 15 साल की नाबालिग लड़की शादी के बाद 2 महीने की गर्भवती हो गई। उसने पुलिस में अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

नेछवा पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की की उम्र 15 साल 7 महीने है। जिसकी घरवालों ने गांव के ही लड़के से शादी कर दी थी। उसने अपने पति के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता 2 महीने की गर्भवती है।

इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नाबालिग लड़की को सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। अब उसके 164 के बयान करवाए जाएंगे। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.