January 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

नेपाल में बड़ा हादसा, भारतीय यात्रियों से भरी यूपी नम्बर की बस उफनती नदी में गिरी, 40 यात्री थे सवार, कई की मौत

नेपाल में बड़ा हादसा, भारतीय यात्रियों से भरी यूपी नम्बर की बस उफनती नदी में गिरी, 40 यात्री थे सवार, कई की मौत

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क/काठमांडू

नेपाल में आज शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। 40 भारतीयों को लेकर जा रही भारत के उत्तर प्रदेश की बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई। नेपाली अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। फिलहाल तक इस हादसे में 14 भारतीय यात्रियों की मौत होने की जानकारी मिली है, वहीं 16 यात्रियों को बचाया गया है।

नेपाल पुलिस ने हादसे को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मर्सियांगडी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, “UP FT 7623 नम्बर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है।”

अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा आज शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.