April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान राज्य राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन, सरकार को दी इस बात की चेतावनी

राजस्थान राज्य राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन, सरकार को दी इस बात की चेतावनी

एनसीआई@बूंदी

राजस्थान राज्य राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज शुक्रवार को मध्याह्न पश्चात बूंदी शाखा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के बूंदी जिलाध्यक्ष शिवराज सैनी ने यह जानकारी दी।

सैनी के अनुसार इस ज्ञापन में मांग की गई है कि राजस्व विभाग, भू प्रबन्ध विभाग एवं उपनिवेशन विभाग के मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए आरक्षित कोटे को यथावत रखा जाए। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों के तहसीलदार पद पर पदोन्नति के आरक्षित पदों को कम किए जाने अथवा छेड़छाड़ किए जाने का प्रयास किया गया तो राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ इसका घोर विरोध करेगा। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार/महापड़ाव जयपुर में विशाल रैली करने पर मजबूर होगा।

ये भी रहे मौजूद

जिला कलक्टर को ज्ञापन दिए जाने के दौरान संगठन के जिला संरक्षक तेज कुमार दायमा, मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के संरक्षक राकेश कुमार शर्मा, कमलेश कुमार जैन, चंदन पंचोली, श्याम सुन्दर गोस्वामी, शिवराज गोचर, रफीक अहमद, मिश्रीलाल सैनी, सतीश शर्मा, नरेन्द्र सिंह गौड़, हेमंत नामा, लोकेश राठोर, लोकेश कुमार गुर्जर, विकास साहू, विकास चौधरी, रईस अली, अरविंद शर्मा, राम लक्ष्मण वर्मा, दीपक कुमार गौड़, संगीता परमार, क्षिप्रा शर्मा, अनुप्रिया आदि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.