April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले रिकॉर्ड रुपए, यह अब तक की सबसे अधिक राशि, भारी मात्रा में सोना और चांदी भी निकला

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले रिकॉर्ड रुपए, यह अब तक की सबसे अधिक राशि, भारी मात्रा में सोना और चांदी भी निकला

एनसीआई@चित्तौड़गढ़

मेवाड़ के कृष्णधाम सांवलिया सेठ के भंडार से रिकॉर्ड 19 करोड़ 45 लाख रुपए निकल चुके हैं। इसके साथ ही 320 ग्राम, 240 मिलीग्राम सोना और 95 किलो 689 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भी भक्तों की ओर से चढ़ाई गई। अभी तक 5 राउंड की गिनती हो चुकी है। यह दान राशि अगस्त महीने की है।

मंदिर में अब अगली पारी में छोटे नोट और सिक्कों की गिनती होनी बाकी है। प्रशासन की ओर से फैसला लेने के बाद यह गिनती की जाएगी। यह दान राशि अब तक की सबसे ज्यादा है। गौरतलब है कि मंदिर में दान राशि की हर महीने गिनती की जाती है।

अगस्त महीने की दान राशि की 1 सितंबर को गिनती होनी थी। मगर उस दिन मंदिर में भीड़ ज्यादा होने से यह गिनती रोक दी गई थी। इसके बाद 2 सितम्बर को अमावस्या होने के कारण गिनती नहीं हो सकी। फिर 3 सितम्बर को पहले राउंड, 4 सितम्बर को दूसरे, 5 सितम्बर को तीसरे, 6 सितम्बर को चौथे और 7 सितम्बर को पांचवें राउंड की गिनती हुई।

इन 5 राउंड में कुल 19 करोड़ 45 लाख 43 हजार 400 रुपयों की गिनती हुई। इनमें भेंट कक्ष से ऑनलाइन और मनी ऑर्डर के जरिए मिले 3 करोड़ 52 लाख 55 हजार रुपए भी शामिल हैं।

95 किलो से भी ज्यादा चढ़ाई चांदी

इस बार सांवलिया जी के भंडार से 197 ग्राम सोना और 28 किलो 180 ग्राम चांदी मिली है। जबकि भेंट कक्ष से 123 ग्राम 240 मिलीग्राम सोना और 67 किलो 509 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी का चढ़ावा मिला है।
अभी तक भक्तों ने 320 ग्राम 240 मिलीग्राम सोना और 95 किलो 689 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी चढ़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.