April 30, 2026

News Chakra India

Never Compromise

झाड़-फूंक के बहाने युवती को कमरे में ले गया मौलाना, फिर उससे अश्लील हरकतें कीं, मां ने कर दी चप्पलों से पिटाई

झाड़-फूंक के बहाने युवती को कमरे में ले गया मौलाना, फिर उससे अश्लील हरकतें कीं, मां ने कर दी चप्पलों से पिटाई

मुरादाबाद में झाड़-फूंक कराने गई एक युवती के साथ मौलाना ने अश्लील हरकत कर दी। लड़की की मां को जब इस बात का अहसास हुआ तो उसने सबके सामने ही चप्पलों से मौलाना को पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

एनसीआई@मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मौलाना को युवती के साथ अश्लीलता करना भारी पड़ गया। एक महिला अपनी बेटी को झाड़-फूंक कराने के लिए मौलाना के पास ले गई थी। यहां मौलाना ने युवती को कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लीलता की। कुछ गलत होने का अहसास होने पर मां ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर बेटी बेहोश मिली। इसके बाद मां का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने सबके सामने ही मौलाना की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस बात की किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की है।

मामले के अनुसार, अगवानपुर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में मौलाना बच्चों को दीनी तालीम देता है। वह झाड़-फूंक का भी काम करता है। इस मौलाना के घर के पास रहने वाली एक युवती कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसका इलाज कराने के लिए मां ने मौलाना से सम्पर्क किया। आरोप है कि झाड़-फूंक कर प्रेमबाधा दूर करने के बहाने मौलाना ने युवती को कमरे में ले जाकर उससे छेड़छाड़ और अश्लीलता की। जब मौलाना काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो युवती की मां को कुछ गलत होने का शक हुआ। इस पर वह कमरे में घुस गई। महिला के अनुसार जब वह कमरे में गई तो वहां बेटी बदहवास हालत में थी। इसके बाद महिला ने हंगामा कर दिया। बाद में महिला ने मौलाना के रिश्तेदार और भाईयों को वहां बुलवाया।

फिर ऐसे चला घटनाक्रम

इस बीच जानकारी पाकर महिला के परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। इस दौरान कमरे में ही पंचायत होने लगी। इसमें महिला मौलाना को सजा देने की मांग करने लगी, जबकि लोग इस मामले को निपटाने की बात पर जोर डालते रहे। इसी बीच महिला ने अपनी चप्पल उतारी और मौलाना पर टूट पड़ी। मौलाना पर एक के बाद एक कई बार चप्पलें बरसा कर उसकी पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद भी किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों ने मारपीट के बाद समझौता कर लिया है। इस सम्बंध में एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.