April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कलेक्टर ऑफिस के सामने पेड़ से लटका मिला नायब तहसीलदार का शव, सुसाइड नोट में लिखा-बीमारी से परेशान हूं

कलेक्टर ऑफिस के सामने पेड़ से लटका मिला नायब तहसीलदार का शव, सुसाइड नोट में लिखा-बीमारी से परेशान हूं

एनसीआई@करौली

यहां कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नवनियुक्त नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह पार्क में घूमने आए लोगों ने यह नजारा देखा तो सकते में आ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार 5 दिन पहले ही धौलपुर से ट्रांसफर होकर करौली आए थे।

डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह का शव फंदे से लटका हुआ होने की सूचना मिली थी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान हम करौली में उनके किराए के घर पहुंचे तो पर्स में सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा हुआ था कि मैं बीमारी के कारण परेशान हूं। डीएसपी ने कहा, इसलिए लगता है कि शायद बीमारी के चलते ही उन्होंने सुसाइड किया है। परिजनों की ओर से जो रिपोर्ट दी जाएगी, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे ।

बेटी के नाम लिखा लेटर

दरअसल, राजेन्द्र सिंह के रूम पर पर्स में पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला, वह उनकी बड़ी बेटी प्रीति (बुलबुल) के नाम लिखा गया एक लेटर था। इसमें राजेन्द्र ने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।साथ छोटी बहन और चचेरे भाई का ध्यान रखने की बात भी लिखी है। साथ ही इस पत्र में चार बैंक अकाउंट की डिटेल भी शेयर की है।

भाई बोले-पारिवारिक और आर्थिक समस्या नहीं

भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले राजेन्द्र सिंह के बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेन्द्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रीति (24) और छोटी अंजू (22) हैं। दोनों बेटियां पढ़ रही हैं। हम खुद अचम्भे में हैं कि यह घटना क्यों हुई। राजेन्द्र को किसी तरह की पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी। उनकी पत्नी यहीं वाई गांव में दोनों बेटियों के साथ अलग मकान में रहती थीं।

राजेन्द्र करौली में नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त थे। पांच दिन पहले ही उसका धौलपुर से वहां ट्रांसफर हुआ था। जेब में रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। वे कलेक्ट्रेट के सामने ही एक मकान में किराए से रह रहे थे।
राजेन्द्र भरतपुर की वैर तहसील में कानूनगो पद पर रहे थे। इसके बाद वे धौलपुर के बसई नवाब कस्बे में नायब तहसीलदार के पद पर लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.