April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राम मंदिर में तीन बुजुर्ग मुस्लिम भाइयों ने पढ़ी नमाज, पुजारी ने कहा-बाहर रखे मटके के पानी से हाथ-पैर धोए, फिर जबरन अंदर घुस गए

राम मंदिर में तीन बुजुर्ग मुस्लिम भाइयों ने पढ़ी नमाज, पुजारी ने कहा-बाहर रखे मटके के पानी से हाथ-पैर धोए, फिर जबरन अंदर घुस गए

मध्यप्रदेश के शाजापुर का है यह विवादित मामला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत भी मिल गई है। पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

एनसीआई@भोपाल

मध्य प्रदेश के शाजापुर में तीन मुस्लिम भाई जबरन मंदिर के अंदर घुस गए और वहां नमाज पढ़ी। इस दौरान पुजारी इन्हें टोकता रहा, मगर इन पर कोई असर नहीं हुआ। सूचना पाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपियों को मुचलके पर तुरंत ही जमानत भी मिल गई।

घटना शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र की है। यहां के किलोदा गांव के राम मंदिर में शनिवार शाम पौने छह बजे करीब अचानक तीन बुजुर्ग मुस्लिम भाई पहुंच गए। मंदिर के पुजारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मंदिर के बाहर रखे मटके के पानी से हाथ-पैर धोए और रोकने पर भी जबरन मंदिर के अंदर घुस गए। इसके बाद इन तीनों ने मंदिर के अंदर नमाज पढ़ी।

इस घटना पर लोगों के आक्रोश के बाद सलसलाई थाना पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया। इसके बाद इन्हें पुलिस थाने लाया गया। जहां से तीनों भाइयों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.