April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी पुलिस की बड़ी सफलता, विभिन्न गांवों से चोरी हुई ट्रेक्टर की 5 ट्रॉलियां बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, दीपावली पर बेचने की थी योजना

बूंदी पुलिस की बड़ी सफलता, विभिन्न गांवों से चोरी हुई ट्रेक्टर की 5 ट्रॉलियां बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, दीपावली पर बेचने की थी योजना

एनसीआई@बूंदी

सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई ट्रेक्टरों की 5 ट्रॉलियां को जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद ट्रॉलियों की कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई है। इन ट्रॉलियों को आरोपी दीपावली पर मोटी कीमत पर बेचने की फिराक में थे। इस कारण इन्हें छिपाकर रखा हुआ था।

एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर पिछले दिनों हुई ट्रेक्टरों की ट्रॉलियों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पांच ट्रॉलियां जब्त की हैं। इनकी कीमत करीब 11 लाख रुपए है। सदर थाने के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस मामले में रमेश यादव, रमेश उर्फ सत्यनारायण माली व धनराज गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

एक रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई से बड़ा खुलासा 

इसी क्रम में सदर थाना प्रभारी भगवान सहाय ने बताया कि 23 अक्टूबर को मोहन लाल राठौर पुत्र हांबू जाति तैली निवासी मंगाल, थाना सदर बूंदी ने एक रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा गया था कि 22 अक्टूबर की शाम तक उसके ट्रेक्टर की ट्रॉली उसके बाड़े में ही खड़ी हुई थी, लेकिन अगली सुबह जब वह वहां गया तो ट्रॉली गायब मिली। इसके बारे में आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर ट्रॉली की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बूंदी शहर के सीसीटीवी फुटेज व मंगाल सहित आसपास के अन्य गांवों व विभिन्न संदिग्ध स्थानों से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आरोपियों को चिह्नित किया। इसके बाद उनके सम्भावित स्थानों धाबाईयों का नयागांव, रघुनाथपुरा, धनावा व दबलाना में दबिश दी। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया गया।

आरोपियों ने यह कबूल किया 

अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने धाबाईयों का नयागांव, धनावा में ईट्ट भट्टे, रामगंज बालाजी व पाचंवी ट्रॉली मंगाल से चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपियों की योजना इन ट्रॉलियों को दीपावली पर बेचने की थी। पुलिस इन आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार शातिर चोर रमेश यादव इस गिरोह का लीडर है। रमेश खुद के ट्रेक्टर से ही ट्रॉ​लियां उठाने का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.