April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

आठ साल के मासूम से कुकर्म के दोषी को उम्र कैद, महिला टीचर ने दी थी रिपोर्ट, जज ने कहा- बाहर आया तो फिर से बच्चों को शिकार बनाएगा, नरमी बरतना ठीक नहीं

आठ साल के मासूम से कुकर्म के दोषी को उम्र कैद, महिला टीचर ने दी थी रिपोर्ट, जज ने कहा- बाहर आया तो फिर से बच्चों को शिकार बनाएगा, नरमी बरतना ठीक नहीं

Boy showing STOP gesture with his hand. Concept of domestic violence and child abuse. Copy space

आठ साल के मासूम से कुकर्म के दोषी को उम्र कैद, महिला टीचर ने दी थी रिपोर्ट, जज ने कहा- बाहर आया तो फिर से बच्चों को शिकार बनाएगा, नरमी बरतना ठीक नहीं

एनसीआई@जयपुर

जयपुर महानगर प्रथम की पॉक्सो कोर्ट-2 ने 8 साल के मासूम से कुकर्म करने के दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। जज तिरुपति कुमार गुप्ता ने फैसला सुनाते हुए कहा- यह बाहर आया तो फिर से बच्चों को शिकार बनाएगा, इसलिए नरमी बरतना ठीक नहीं है। उन्होंने पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत मासूम के परिवार को 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दिए।

सरकारी वकील राकेश महर्षि ने बताया- संतोष कुमार उर्फ बाटला बिहार का निवासी है और यहां खानाबदोश जीवन बिता रहा था। उसके खिलाफ अशोक नगर थाने में 18 नवम्बर 2023 को NGO की एक महिला टीचर ने मासूम के साथ आकर थाने में रिपोर्ट दी थी।

इसमें कहा गया था कि वह NGO में पढ़ाती है। जहां 8 साल का पीड़ित भी पढ़ाई करता है। पीड़ित और उसकी मां ने आकर महिला टीचर को बताया था कि बाटला ने मासूम को एक पुलिया के नीचे ले जाकर सुनसान इलाके में उसके साथ अनैतिक काम किया। इसके बाद पुलिस ने बाटला को गिरफ्तार कर कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया।

सुनवाई के दौरान पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके घर आता-जाता था। इसलिए वह उसे पहचानता था। घटना की शाम वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और गलत काम किया। इस दौरान किसी ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। जब तक परिजन पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो गया था। इस मामले में अभियोजन की ओर से 15 गवाह और 16 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.