April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर में डीजीजीआई ( DGGI ) के छापे, 10 करोड़ रुपए की टेक्स चोरी पकड़ी, 5.50 करोड़ रुपए जब्त

जयपुर में डीजीजीआई ( DGGI ) के छापे,  10 करोड़ रुपए की टेक्स चोरी पकड़ी, 5.50 करोड़ रुपए जब्त

एनसीआई@जयपुर

डीजीजीआई (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टेक्स इंटेलिजेंस) की जयपुर जोनल यूनिट की ओर से शुक्रवार को जयपुर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। इसमें लुब्रिकेटिंग ऑयल को साफ कर कम कीमत पर फर्जी चालान काटकर 10 करोड़ रुपए की कर चोरी करने की बात प्रमाणित हुई। इस पर डीजीजीआई टीम ने छापेमारी कर 5.50 करोड़ रुपए जब्त किए।

डीजीजीआई के जयपुर जोनल यूनिट के अधिकारियों ने बताया- स्पेशल खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। जयपुर के विभिन्न इलाकों में व्यापारी दीपक एंटरप्राइजेज और मेसर्स रैक्सी लुबर्स के साथ-साथ लुब्रिकेटिंग ऑयल रिफाइनर मेसर्स महावीर केमिकल इंडस्ट्रीज, मेसर्स माहेश्वरी पेट्रोकेमिकल्स और मेसर्स ओम इंडस्ट्रीज के परिसरों में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जांच में नए तौर-तरीके का पता चला।

दरअसल, लुब्रिकेटिंग ऑयल के व्यापारी गुप्त रूप से ब्रांडेड लुब्रिकेटिंग ऑयल को साफ कर रहे थे। बिना किसी माल की आपूर्ति अपने स्टॉक में दिखाए माल के सम्बंध में विभिन्न प्रयुक्त तेल रिफाइनर्स को कम मूल्य पर फर्जी चालान जारी कर रहे थे। रिफाइनर इन फर्जी चालान का यूज बिना बिल के प्रयुक्त तेल की अपनी खरीद को कवर करने के लिए कर रहे हैं।

इस तरीके से करदाताओं ने रिफाइनरों के साथ मिलकर करीब 10 करोड़ रुपए के टेक्स पेमेंट की चोरी की है। डीजीजीआई टीम की छापेमारी में रिफाइनर के आवासीय परिसर से 5.50 करोड़ रुपए जब्त किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.