April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गोदरेज एग्रोवेट कम्पनी ने उलेड़ा विद्यालय को आधुनिक शौचालय सुपुर्द किया, विद्यार्थियों को मेडिकल बॉक्स भी बांटे

गोदरेज एग्रोवेट कम्पनी ने उलेड़ा विद्यालय को आधुनिक शौचालय सुपुर्द किया, विद्यार्थियों को मेडिकल बॉक्स भी बांटे

एनसीआई@बूंदी

जिले के उलेड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गोदरेज एग्रोवेट कम्पनी की ओर से आधुनिक शौचालय बनवा कर शाला प्रधान को सुपुर्द किया गया। इसके अलावा मेडिकल बॉक्स भी सौंपे गए।

उलेड़ा विद्यालय में लम्बे समय से शौचालय की मांग चली आ रही थी। इस आवश्यकता ‌को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण दत्त शर्मा ने उलेड़ा में ही स्थित गोदरेज एग्रोवेट के एचआर हेड अनूप पांडे से इस मसले पर चर्चा की। इस पर कम्पनी ने इस काम की अप्रूवल देते हुए विद्यालय में आधुनिक शौचालय का निर्माण करवाया।‌ यह शौचालय विद्यालय को सुपुर्द करने के लिए मुम्बई से कम्पनी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. आरएस मसली खुद उलेड़ा स्कूल आए।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित एक समारोह में वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मसली ने नवनिर्मित आधुनिक शौचालय विद्यालय को सुपुर्द किया। साथ ही विद्यार्थियों को मेडिकल बॉक्स भी वितरित किए गए, इनमें फर्स्ट एड में काम आने वाली सभी सामग्री मौजूद थी।

वाइस प्रेसिडेंट ने दिया आगे भी सहयोग का आश्वासन

गोदरेज एग्रोवेट कम्पनी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मसली ने कम्पनी की ओर से विद्यालय को पूर्व में उपलब्ध करवाए गए वाटर कूलर, कक्षा 9 से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी, कम्प्यूटर फर्नीचर, विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर आदि का अवलोकन भी किया। साथ ही आश्वासन दिया कि विद्यालय को आगे भी जब किसी चीज की आवश्यकता होगी तो गोदरेज एग्रोवेट कम्पनी की ओर से सहयोग किया जाएगा।

माला पहना व साफा बांधकर किया स्वागत

प्रारम्भ में गोदरेज एग्रोवेट कम्पनी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. आरएस मसली के विद्यालय पहुंचने पर उनका माला पहना कर व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति भी दी। शिक्षिका नीलिमा माथुर ने भी अतिथियों का हाथ से बने हुए चॉकलेट बुके देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महावीर कुमार शर्मा, गोदरेज एग्रोवेट कम्पनी के मैनेजर प्रवीण कुमार, हार्टफुलनेस की टीचर चांदनी वरयानी व उलेड़ा विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.