April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में मची भगदड़ व चीख पुकार

बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में मची भगदड़ व चीख पुकार

महाराष्ट्र के भिवंडी के मानकोली नाके के पास आयोजित बागेश्वर धाम बाबा आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में भभूति लेने के लिए पैदा हुए ऐसे हालात।

एनसीआई@भिवंडी (महाराष्ट्र)

बागेश्वर धाम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के आज शनिवार को भिवंडी के मानकोली नाके के पास स्थित इंडियन ऑयल कम्पनी में आयोजित सत्संग में भारी भगदड़ व चीख-पुकार मच गई। ऐसा श्रद्धालुओं में भभूति के लिए मची आपाधापी व बेताबी के कारण हुआ। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दरअसल, यहां कथा के बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं को भभूति देने की बात कही। साथ ही इसके लिए सभी से एक-एक करके आने को कहते हुए पहले महिलाओं से व इसके बाद पुरुषों से आने को कहा। इसलिए महिलाओं ने पहले लाइन लगाई। इनके बाद पुरुषों की लाइन लगाई गई। कुछ ही मिनट में बाबा से भभूति लेने के लिए एक साथ भीड़ इस तरह उमड़ पड़ी कि उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। सभी लोग पहले भभूति पाने के लिए आगे बढ़ने की आपाधापी करने लगे।

इस प्रकार भभूति लेने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। इससे भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। ऐसे में आसपास खड़े बाउंसरों ने लोगों को खींचकर भीड़ से बाहर निकाला और स्टेज पर बैठा दिया। भगदड़ की वजह से चीख-पुकार मच गई। यहां तक कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।जिन महिलाओं की ऐसी स्थिति हुई उन्हें एक तरफ बैठा दिया गया।

धीरेन्द्र शास्त्री स्टेज से चले गए तो भीड़ और बेकाबू हो गई

जब धीरेन्द्र शास्त्री ने देखा कि भीड़ हद से ज्यादा बढ़ गई है तो वह अपने स्टेज से उठकर चले गए। इसके बाद तो भीड़ में शामिल लोग एक के पीछे एक स्टेज पर चढ़ने लगे। इन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हटाने का प्रयास किया, मगर इसमें आसानी से सफलता नहीं मिलने पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस तरह से कुछ देर में जाकर हालत सामान्य हुए। गनीमत रही कि इस भगदड़ में अभी तक किसी के भी अधिक चोटिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.