April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के हो गए दो टुकड़े

बूंदी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के हो गए दो टुकड़े

एनसीआई@बूंदी

जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में मध्य प्रदेश निवासी एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इंदरगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट महापुरा नाले के पास हुए इस हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए।

इंदरगढ़ एसएचओ दिनेश शर्मा के अनुसार, दोपहर बाद पुलिस को महापुरा नाले के पास ट्रेन हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को रेलवे ट्रेक के पास मृतक का शव मिला। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से प्राण सिंह नायक के रूप में हुई। यह मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के चंदेरी के सुनपुरा मुहाल का निवासी था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.