‘संविधान गौरव अभियान’ के तहत महावीर नगर विद्यालय में हुई प्रतियोगिता
संविधान में अधिकारों के साथ, देश के प्रति हमारे कर्त्तव्य भी हैं- नारित्य शर्मा
एनसीआई@कोटा
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, संविधान गौरव अभियान जिला संयोजक मनोज पुरी के आह्वान पर संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम की कड़ी में महावीर नगर मंडल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर तृतीय के परिसर में मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य विषय पर परीक्षा का आयोजन किया गया। बाद में विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट नारित्य शर्मा ने कहा कि एक ओर संविधान में हमें जीवन जीने के अधिकार दिए गए हैं तो देश के प्रति हमारे कर्त्तव्य भी बताए गए हैं। हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए।इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल अर्चना शृंगी, भाजपा संविधान गौरव अभियान सदस्य एडवोकेट नारित्य शर्मा, प्रणय विजयवर्गीय, हितेश राठौर, हर्ष भावसार, ध्रुव शर्मा, नवीन मालव आदि मौजूद रहे ।
