मेडिकल में 5 साल में 75 हजार, आईआईटी में 6500 व मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटें बढ़ने से कोटा कोचिंग को लगेंगे पंख: राकेश जैन
जनहितैषी केन्द्रीय बजट की खुशी में भाजपा कोटा शहर ने मिठाई वितरित कर की शानदार आतिशबाजी
एनसीआई@कोटा
केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा शनिवार को प्रस्तुत किए गए बजट को कोटा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने जनहितैषी बताया है। इस मौके पर उनके नेतृत्व में जीएमए प्लाजा के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करते हुए आतिशबाजी कर प्रसन्नता का इजहार किया। बजट से यहां मौजूद सभी कार्यकर्ता भी काफी खुश नजर आए। सभी का कहना था कि यह युवा, किसान, महिला, व्यापारी सहित हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ राहत लेकर आया है। सभी ने शानदार बजट के लिए भाजपा कोटा शहर की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेडिकल एवं आईआईटी में जो सीटें बढ़ी हैं, उसमें निश्चित रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का पूर्ण सहयोग रहा है। इससे कोटा कोचिंग को पंख लगेंगे। कोटा में बड़ी संख्या में लोग कोचिंग संस्थानों से जुड़े हुए हैं। इस बजट से कोटा आर्थिक रूप से और मजबूत होगा। इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी उन्होंने आभार जताया। जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 3.0 के पहले शानदार बजट से देश के नागरिकों की जेब भरेगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा, देवेन्द्र राही, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, हरिहर गौतम, रेखा खेलवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, प्रदेश सोशल मीडिया से मयंक सेठी, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ से महीप सिंह सोलंकी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ से अनिल तिवारी, अशोक बादल, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक हिमांशु सैनी, पार्षद राकेश पुटरा, ज्ञानेन्द्र सिंह आमेरा, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा से साहिल मिर्जा, मंडल अध्यक्ष से चंद्रप्रकाश महावर, नरेन्द्र मेघवाल, संजय समीर सैनी, दिनेश सरसिया, मंडल प्रतिनिधि महेन्द्र गर्ग, धर्मेन्द्र सिंह हाड़ा, कुलदीप सिंह तलवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रिचा राव, प्रदीप राठौर, रोहित चंदेल आदि मौजूद रहे।
