गौतम महिला मंडल के फाग उत्सव के लिए किष्किंदा शर्मा को बनाया संयोजक, गौतम जंयती आयोजन पर भी हुई चर्चा
गौतम महिला मंडल के फाग उत्सव के लिए किष्किंदा शर्मा को बनाया संयोजक, गौतम जंयती आयोजन पर भी हुई चर्चा
एनसीआई@बूंदी
गौतम महिला मंडल की ओर से रविवार को गौतम छात्रावास में जिला अध्यक्ष ममता शर्मा के नेतृत्व में फाग उत्सव आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। इसमें किष्किंदा शर्मा को फाग उत्सव का संयोजक बनाया गया। इसी के साथ गौतम समाज की जयंती पर भी इस मौके चर्चा की गई। इसमें जयंती समारोह के सभी प्रभारियों का माला पहनाकर अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं।
गौतम महिला मंडल की प्रवक्ता श्वेता शर्मा ने बताया कि फाग उत्सव 9 मार्च, रविवार को दोपहर 2 बजे से गौतम छात्रावास में आयोजित होगा।
नगर अध्यक्ष अनीता शर्मा व उपाध्यक्ष नीलिमा शर्मा ने सभी जयंती प्रभारियों को माला पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सह कोषाध्यक्ष दीप्ति शर्मा, महामंत्री उमा शर्मा, शोभना तिवारी, रेखा शर्मा, अनीशा शर्मा, संजना गौतम, तृप्ति शर्मा, गायत्री शर्मा, ममता शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
