एलबीएस विद्यालय में धूमधाम से मनाया होली महोत्सव, रंग लगा कर शुभकामनाएं दीं
एनसीआई@कोटा
महावीर नगर विस्तार स्थित एलबीएस विद्यालय में बुधवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशी मनाई।

विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप माथुर ने कहा कि त्योहार ही हमारे अंदर हर्षोल्लास का संचार करते हैं। इनके माध्यम से ही हमारी पुरातन संस्कृति एवं सभ्यता जीवित रहती है। मानव मन में नए-नए विचारों का आगमन होता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को होली की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के डायरेक्टर योगेन्द्र माथुर, डॉ. शिल्पा माथुर व एचओडी सुरेन्द्र नागर, नीतू कुमावत व नेहा माथुर ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
