कोटा ब्लड बेंक सोसाइटी की ओर से स्वेच्छिक रक्तदाता सम्मान समारोह रविवार को, लोकसभा अध्यक्ष बिरला होंगे मुख्य अतिथि
एनसीआई@कोटा
सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रही कोटा ब्लड बेंक सोसाइटी 13 अप्रेल, रविवार को अपनी स्थापना के 28 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वेच्छिक रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित करेगी। यह समारोह सायं 7 बजे सोसाइटी परिसर, बसंत विहार में आयोजित होगा।
कोटा ब्लड बेंक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा व सचिव राजकुमार जैन ने बताया कि समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के मेन्युफेक्चरिंग हेड अजय टायल करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राजेश जैन व मोशन एजुकेशन के निदेशक नितिन विजय होंगे।
सचिव राजकुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वर्षभर आयोजित हुए रक्तदान शिविरों के आयोजकों, सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं एवं एसडीपी (Single Donor Platelet) डोनरों को सम्मानित किया जाएगा।
