April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

भाजपा कोटा शहर की तिरंगा यात्रा के लिए हुई तैयारी बैठक, रूपरेखा को अंतिम रूप दिया

भाजपा कोटा शहर की तिरंगा यात्रा के लिए हुई तैयारी बैठक, रूपरेखा को अंतिम रूप दिया

एनसीआई@कोटा

भाजपा कोटा शहर की ओर से 16 मई को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों के लिए पार्टी की बैठक हुई।

‌भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तिरंगा यात्रा के कोटा संभाग समन्वयक हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय, अनुसुईया गोस्वामी, जिला संयोजक विवेक राजवंशी व सहसंयोजक सत्यनारायण शर्मा शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा शहर जिला कोटा की ओर से शुक्रवार, 16 मई को रामपुरा पीपल के पेड़ से लाडपुरा, खाई रोड, नयापुरा चौराहा, उम्मेद क्लब होते हुए शहीद स्मारक तक भव्य राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे।कार्यक्रम में सभी समाजों, संस्थाओं सहित आमजन अपनी सहभागिता देंगे। 16 से 17 मई तक प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होना है।

17 से 25 मई तक प्रत्येक जिला मुख्यालय व 25 से 31 मई तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा, देवेन्द्र राही, सोनिया सिह राठौड़, शैलेन्द्र ऋषि, अनिल शर्मा, कुलदीप तलवार, मुकेश चावला, चंद्र मोहन योगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.