April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को आएंगे राजस्थान, माता जी के इस व मंदिर में करेंगे दर्शन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को आएंगे राजस्थान, माता जी के इस व मंदिर में करेंगे दर्शन

एनसीआई@जयपुर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार 22 मई को राजस्थान आएंगे। पीएम मोदी बीकानेर में देशनोक करणी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद देशनोक में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री विशेष विमान से बीकानेर के नाल एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर में देशनोक जा सकते हैं। देशनोक से भारत-पाक बॉर्डर करीब 200 किलोमीटर दूर है।

उधर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को जयपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा- भारत ने इस बार सिर्फ लड़ाई नहीं लड़ी है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बड़ी कूटनीतिक लड़ाई लड़ी है और इसे जीता भी है। धनखड़ ने कहा- दुनिया ने देखा आकाश का क्या मतलब है, ब्रह्मोस का क्या मतलब है। अब दुनिया ने उस ताकत को पहचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.