July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चौतरा का खेड़ा व झालीजी का बराना गए, सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को बंधाया ढांढस

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चौतरा का खेड़ा व झालीजी का बराना गए, सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को बंधाया ढांढस

एनसीआई@बूंदी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को चौतरा का खेड़ा तथा झालीजी का बराना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विगत दिनों हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने प्रशासन को निर्देश दिए कि वे पीड़ितों की हरसंभव सहायता करे। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.