बूंदी मेडिकल कॉलेज को प्रथम देहदान, 87 वर्षीय सुरेश विजयवर्गीय के देहांत के बाद उनकी देह सौंपी
एनसीआई@बूंदी
रजत गृह कॉलोनी, गेट नम्बर 2 के निवासी सुरेश कुमार विजयवर्गीय ने रेडक्रॉस सोसाइटी बूंदी की प्रेरणा से देहदान का प्रण लिया था। उनका 19 मई, सोमवार को करीब 87 वर्ष की अवस्था में देहांत हो गया। इसके बाद उनकी इच्छानुसार 20 मई, मंगलवार को सुबह 9 बजे उनका शव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस दौरान बेंडबाजों पर भजनों की धुन बजती रहीं। बूंदी शहर से बूंदी मेडिकल कॉलेज के लिए यह प्रथम देहदान है।

इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी से सचिव अशोक विजय, क्षेत्रीय वार्ड पार्षद रामराज अजमेरा, समाज सेवी कैलाश शर्मा, वर्धन विजय, पदम सोनी, विकास विजय, कपिल विजय, रमेश विजय, गायत्री परिवार से नवप्रभात दुबे आदि मौजूद रहे।

