April 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अमृत कलश स्वाभिमान तिरंगा यात्रा बूंदी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत,शहीदों को श्रद्धांजलि और राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने का प्रयास (वीडियो)

अमृत कलश स्वाभिमान तिरंगा यात्रा बूंदी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत,शहीदों को श्रद्धांजलि और राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने का प्रयास (वीडियो)

एनसीआई@बूंदी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करने के लिए अमृत कलश स्वाभिमान तिरंगा यात्रा निकली जा रही है। इस यात्रा में अमर शहीद कुंवर प्रतापसिंह बारहठ की बरेली जेल से लाई गई रज-कण को कोटा ले जाया जा रहा है। शनिवार को यह बूंदी पहुंची।

इसका बूंदी टनल के समीप नया बाग पर जिला प्रशासन और रोटरी क्लब की संयुक्त देखरेख में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। रोटेरियन महेन्द्र जैन और कोषाध्यक्ष राकेश सुवालका के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें रोटेरियन आदित्य भंडारी, असरार अंसारी, पूर्व राजपरिवार के सदस्य बलभद्र सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शहरवासियों ने भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने यात्रियों को जलपान कराया और फूल बरसाए। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यात्रा के आयोजकों का सम्मान किया।

यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने बताया कि यह आयोजन देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने और नागरिकों में स्वाभिमान की भावना जगाने का माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.