April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कायस्थ उत्सव कार्यक्रम ‘आनंदम’ के पोस्टर का भव्य विमोचन, वर्षभर चलने वाले कार्यक्रम भी जारी

कायस्थ उत्सव कार्यक्रम ‘आनंदम’ के पोस्टर का भव्य विमोचन, वर्षभर चलने वाले कार्यक्रम भी जारी

एनसीआई@कोटा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोटा की ओर से सांस्कृतिक और सामाजिक विकास के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कायस्थ उत्सव कार्यक्रम ‘आनंदम’ के पोस्टर का रविवार को विमोचन किया गया।

महासभा के जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि महावीर नगर स्थित एलबीएस केम्पस में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के मार्गदर्शन में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। माथुर ने इसमें बताया कि आगामी महीनों में समाज को एकजुट रखने तथा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जुलाई से दिसम्बर 2025 तक की इस कार्य योजना के तहत कई विशेष आयोजन प्रस्तावित किए गए हैं।

प्रमुख प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-

• प्रतिभा सम्मान समारोह-जुलाई माह में
• पौधरोपण अभियान-6 जुलाई
• संगीत संध्या ‘मुकेश नाइट’-31 अगस्त
• शिक्षक सम्मान समारोह- सितम्बर में
• डांडिया रास (नवरात्र)-29 सितम्बर

इसके अतिरिक्त वर्ष भर महिला सशक्तिकरण से जुड़े आयोजन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं तथा सामाजिक जागरूकता से सम्बंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

महासभा के जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, कोटा संभाग अध्यक्ष नितिन भटनागर, जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ की संभागीय अध्यक्ष नैना सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता माथुर, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन नरेश भटनागर, रविंद्र श्रीवास्तव, राहुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. विनीत महोबिया, सीपी सक्सेना, शुभम सक्सेना, अंशुल सक्सेना सहित कार्यक्रम संयोजक व आयोजन समिति के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.