WCL 2025: भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार
इंडिया चेम्पियन ने गुरुवार को होने वाले वर्ल्ड चेम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने लीग स्टेज में भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेला था।
एनसीआई@स्पोर्ट्स डेस्क
इंग्लैंड में खेली जा रही वर्ल्ड चेम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींच रखा था। इस लीग में 6 देशों के लीजेंड्स खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 31 जुलाई को इस लीग के सेमीफाइनल मैच खेले जाने हैं। पहला सेमीफानल मैच इंडिया चेम्पियंस और पाकिस्तान चेम्पियंस की टीमों के बीच शेड्यूल था, लेकिन इस मुकाबले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
भारत-पाकिस्तान मैच फिर होगा रद्द
इंडिया चेम्पियंस ने गुरुवार को होने वाले वर्ल्ड चेम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के साथ किसी भी प्रतिस्पर्धी मुकाबले में हिस्सा न लेने की अपनी नीति को बरकरार रखा है। यह फैसला लीग स्टेज के मैच के बाद लिया गया है, जब भारतीय खिलाड़ियों और टूर्नामेंट के एक मेन स्पॉन्सर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर आपत्ति जताई थी।
