कोटा: अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दो मदरसों का निरीक्षण किया, चौंकाने वाले मिले हालात, डी-रजिस्ट्रेशन की करेंगे सिफारिश
एनसीआई@कोटा
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने शुक्रवार को दो मदरसों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चौंकाने वाले हालात मिले। अब इनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मीणा ने इस दौरान मदरसा दीनिया बरकातिया 51-ए, चम्बल गार्डन के सामने, वक्फ नगर, कोटा प.स. 933 बंद पाया गया। मदरसे के सदर सलामतउल्ल ने बताया कि इस मदरसे में नामांकन शून्य है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार मदरसा अलफतह कंसुआ चौराहा, कोटा पं.स. के निरीक्षण दौरान 5 में से 3 शिक्षा अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। शिक्षा अनुदेशकों ने बताया कि मदरसे में नामांकन की स्थिति शून्य है। इन दोनों मदरसों को डी-रजिस्ट्रेशन करने के लिए राजस्थान मदरसा बोर्ड के सचिव को अनुशंषा भिजवाई जाएगी।
