February 16, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी के जयवर्धन व देवेन्द्र ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, हुआ अभिनंदन

बूंदी के जयवर्धन व देवेन्द्र ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, हुआ अभिनंदन

एनसीआई@बूंदी

राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से झुंझुनू के मुकुंदगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बूंदी के जयवर्धन सिंह ने अंडर-22 आयु वर्ग के सुपर हेवी 90 किलो भार श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही जिले के ही देवेन्द्र सिंह ने भी अंडर-22 आयु वर्ग के 47-50 किलो भार श्रेणी में स्वर्ण पदक अर्जित कर राज्यस्तर पर जिले का नाम रोशन किया।

इन दोनों प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों के बूंदी पहुंचने पर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहन सोनी के नेतृत्व में जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया। उपाध्यक्ष तरुण राठौर, सचिव विजेन्द्र मेघवाल, अभयदेव शर्मा, विष्णु सैनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी युवा खिलाड़ियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर खुशी जताई। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.