April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

180 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, बीजेपी नेता से हिरासत में मारपीट से विवादों में आए डीएसपी जोधपुर से बांसवाड़ा स्थानांतरित, एक और लिस्ट जल्द सम्भव, आईपीएस के भी स्थानांतरण सम्भावित

180 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, बीजेपी नेता से हिरासत में मारपीट से विवादों में आए डीएसपी जोधपुर से बांसवाड़ा स्थानांतरित, एक और लिस्ट जल्द सम्भव, आईपीएस के भी स्थानांतरण सम्भावित

एनसीआई@जयपुर

भजन लाल सरकार ने शनिवार देर रात 180 आरपीएस (राजस्थान पुलिस सर्विस) अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। डीजीपी राजीव शर्मा ने यह ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें जोधपुर के भोपालगढ़ के बीजेपी नेता से मारपीट मामले में विवादों में आए डीएसपी भूराराम खिलेरी को बांसवाड़ा भेज दिया है।

इसी के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कई आरपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। जयपुर कोतवाली एसीपी अनूप सिंह को जेडीए में डीएसपी लगाया गया है। किशोर सिंह को एसीपी पुलिस लाइन से डीसीपी ट्रैफिक जयपुर लगाया गया है। मुकेश कुमार जोशी को डीएसपी लीव रिजर्व से सर्किल ऑफिसर (सीओ) जमवारामगढ़ लगाया है। सोनचन वर्मा को एसीपी साइबर क्राइम से एसीपी ट्रेफिक पूर्व जयपुर, शिवरतन गोदारा को एसीपी शास्त्री नगर जयपुर से हटा बीकानेर शहर की जिम्मेदारी दी गई है।

भवानी सिंह को सीओ मकराना से एसीपी चाकसू बनाया गया है। बहरोड सीओ कृतिका यादव को डीएसपी लाइव रिजल्ट सिविल राइट पुलिस मुख्यालय, जयपुर लगाया गया है, जबकि भवानी सिंह को सीओ मकराना से एसीपी चाकसू और राजेन्द्र कुमार मीणा को डीएसपी एससी एसटी सेल धौलपुर से एसीपी कोतवाली जयपुर नियुक्त किया है।

भूराराम खिलेरी को बांसवाड़ा भेजा

जयपुर कमिश्नरेट से इंदु लोधी को डीएसपी लाइव रिजल्ट पुलिस मुख्यालय से सर्किल ऑफिसर थानागाजी अलवर के पद पर भेजा गया है। बीजेपी नेता से हिरासत में मारपीट के मामले में विवादों में आए भोपालगढ़ डीएसपी भूराराम खिलेरी का बांसवाड़ा तबादला किया गया है। वह सीओ भोपालगढ़ से मेवाड़ भील कोर, बांसवाड़ा के सहायक कमांडेंट बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हिरासत में बीजेपी नेता से मारपीट मामले में हुए बवाल के बाद खिलेरी को एपीओ किया गया था। खिलेरी ने एपीओ के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी तो वहां से उन्हें स्टे मिल गया था।

इन आरपीएस अधिकारियों का जयपुर से बाहर स्थानांतरण

इस ट्रांसफर लिस्ट में 12 से अधिक आरपीएस अफसरों को जयपुर से बाहर भेजा गया है। अमर सिंह चारण को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर से सीओ पाली ग्रामीण, शिवरतन गोदारा को एसीपी शास्त्री नगर जयपुर से सीओ बीकानेर शहर, हरिराम जाखड़ को एसीपी साइबर क्राइम जयपुर से सीओ मुंडवा नागौर, इंदु लोधी को डीएसपी लीव रिजर्व जयपुर से सीओ थानागाजी, हेमराज को एसीपी पुलिस लाइन जयपुर से सीओ देवली टोंक, शिवकुमार भारद्वाज को डीएसपी एसओजी जयपुर से सीओ भवानीमंडी, झालावाड़, गुलाबा राम मेघवाल को सहायक कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर से सीओ गंगाधर झालावाड़, रोहित चावला को डीएसपी जयपुर जेडीए से डीएसपी एससी-एसटी सेल राजसमंद, जितेन्द्र सिंह को एसीपी ट्रेफिक पूर्व जयपुर से डीएसपी ट्रेफिक अलवर, विजय सहारा को डीएसपी पर्यटन विभाग जयपुर से सहायक कमांडेंट नवी बटालियन आरएसी टोंक, उमेश कुमार निठारवाल को डीएसपी जेडीए जयपुर से सीओ विराट नगर, मदन लाल मीणा को डीएसपी लीव रिजर्व, पुलिस मुख्यालय जयपुर से सीओ रायसिंहनगर के पद पर तबादला किया गया है।

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में चार डीएसपी लगाए गए हैं। अनूप सिंह को एसीपी कोतवाली से डीएसपी जेडीए, महेंद्र कुमार गुप्ता को डीएसपी सीआईडी एसएसबी से डीएसपी जेडीए, आकांक्षा कुमारी को भरतपुर ग्रामीण से डीएसपी जेडीए और आलोक गौतम को एसीपी वैशाली नगर से डीएसपी जेडीए के पद पर तबादला किया गया है।

एपीओ चल रहे 14 आरपीएस अधिकारियों को पोस्टिंग 

इसी क्रम में इस ट्रांसफर लिस्ट में एपीओ चल रहे 14 आरपीएस को पोस्टिंग दी गई है। इनमें देरावर सिंह सोढ़ा को सीओ सिवाना, अनिल पुरोहित को सीओ बालोतरा, अनुज डाल को सीओ उनियारा, नीतू सिंह को डीएसपी एससी-एसटी सेल उदयपुर, अनिल कुमार को सहायक कमांडेंट आठवीं बटालियन आरएसी दिल्ली, महिपाल को डीएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल अजमेर, अनिल कुमार विश्नोई को सहायक कमांडेंट 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली, जितेन्द्र कुमार जैन को डीएसपी एससी एसटी सेल प्रतापगढ़, वेद प्रकाश लखोटिया को डीएसपी एससी एसटी सेल टोंक लगाया है। इसी प्रकार एपीओ चल रहे शंकर लाल छाबा को एसीपी एससी-एसटी सेल कमिश्नरेट जोधपुर, सुरेन्द्र कुमार को सहायक कमांडेंट 13वीं बटालियन आरएसी, जेल सुरक्षा जयपुर, जग्गू राम को सहायक कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर, गिरधर सिंह को डीएसपी साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय जयपुर और जीवनलाल खत्री को डीएसपी साइबर क्राइम सीकर के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

प्रमोशन होते ही तीन अधिकारियों को पोस्टिंग 

पुलिस निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक बने तीन अधिकारियों को भी इस लिस्ट में पोस्टिंग दी गई है। इनमें रमेश कुमार की उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पहली पोस्टिंग सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर पर हुई है। कैलाश चन्द मीणा को उप पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम करौली और रामप्रताप को उप पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम सिरोही बनाया गया है।

आरपीएस अधिकारियों की एक और ट्रांसफर लिस्ट जल्दी जारी हो सकती है। इसी प्रकार आईपीएस अधिकारियों के भी जल्द ट्रांसफर होने की सम्भावना है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही सीनियर लेवल पर आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे। आईपीएस और आरपीएस अधिकारियों की सूचियों के बाद थाने स्तर पर भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हाल ही में राजस्थान पुलिस में पांच सौ से भी ज्यादा इंस्पेक्टर्स की ज्वाइनिंग हुई है। उन्हें थानों में लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.