लोकसभा अध्यक्ष बिरला के जन्मदिवस पर माटूंदा में रक्तदान शिविर आयोजित, 52 यूनिट रक्तदान हुआ
एनसीआई@बूंदी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 4 दिसम्बर, गुरुवार को माटूंदा के प्राथमिक चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, राज्य सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा व खटकड़ मंडल प्रभारी शक्तिसिंह आसावत ने किया।

रक्तदान शिविर संयोजक दीक्षांत शर्मा व सह संयोजक सुखपाल गुर्जर ने बताया कि सुबह 9 बजे से शुरू होकर सायंकाल तक चले इस शिविर में 52 यूनिट रक्तदान हुआ। रेलवे में कार्यरत गांंव के युवक चंद्र प्रकाश सैनी व नीरज शर्मा ने भी अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर इसमें रक्तदान करने के साथ अन्य दायित्व भी निभाए।
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदाता आकाश जावा, विनोद चन्देल, भीम राठौर, श्याम राठौर, प्रहलाद गुर्जर, सोनू, सुमेश प्रजापत, भोला शंकर प्रजापत, बंटी मेहरा, दीपक राठौर, दिनेश सेन, मस्त राम गुर्जर, त्रिलोक वर्मा, नवल, राकेश बसवाल, सुरेश नसवाल, राम दयाल राठौर, हरदेश सिंह, सत्य प्रकाश वर्मा, वरून शर्मा, (मन्नू) अजित सिंह, योगेश शर्मा, अभिषेक खटीक, विष्णु प्रजापत, विफल प्रजापत, रमेश प्रजापत, राखी मेवाड़ा, सुरेश पाल शर्मा, गोलू चन्देल, जितेन्द्र वर्मा, कमलेश सैनी, देवेन्द्र मेहरा, सुशीला मीणा, सेठी मीणा, कमल वैष्णव अशोक, सुखपाल, दिनेश गोचर, शिवराज सैन, दिनेश धाभाई, सत्यनारायण सैनी आदि ने रक्तदान किया।

शिविर में इन्होंने किया सहयोग
शिविर में लालपुरा सरपंच श्यामलाल, सरपंच कुलदीप सिंह गौड़, राजेश खोईवाल, राजेन्द्र सिंह नरूका, तरुण गुप्ता, मुकेश राठौर, घांसीलाल वर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष भीमराव अम्बेडकर कल्याण समिति), दयाराम गुर्जर, सत्य नारायण गुर्जर, डॉ० दिव्या मीणा, डॉ० नरेन्द्र वर्मा, अमित वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, सरिता व माटूंदा चिकित्सालय के कर्मचारियों ने भी शिविर संचालक में सहयोग दिया।
