संभागीय आयुक्त कोटा को पशु चिकित्सा उप केन्द्र पर ताला लगा मिला, राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी में मिली गम्भीर अनियमितताएं
एनसीआई@कोटा
संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पंचायत समिति सुल्तानपुर के भौंरा में राजकीईीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पशु चिकित्सा उप केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा उप केन्द्र पर सुबह 10.15 बजे ताले लगे हुए मिले। संभागीय आयुक्त ने इसे गम्भीरता से लेते हुए संयुक्त निदेशक पशुपालन को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय भौंरा के निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसमें दो कार्मिक अनुपस्थित एवं दो अवकाश पर पाए गए। पोषाहार रजिस्टर में नियमित एंट्री नहीं होने और शाला दर्पण पर विद्यार्थियों की संख्या नियमित रूप से अपलोड नहीं किए जाने पर उन्होंने प्रधानाचार्य को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए उन्हें प्रेरित करने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र भौंरा पर 23 बच्चों में से मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौके पर नहीं थी। इस पर संभागीय आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में संभागीय आयुक्त ने बारां जिले के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गजनपुरा का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों की पूर्ति नहीं होने पर संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कोटा को विद्यालय का निरीक्षण करने तथा कक्षा-कक्षों का निर्माण होने तक विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बारां का भी निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए कॉलेज भवन में सीलन की समस्या के समाधान एवं परिसर में बने कच्चे नाले को ठीक कर पक्का करवाने के निर्देश दिए।
में जुड़वाने के लिए उन्हें प्रेरित करने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र भौंरा पर 23 बच्चों में से मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौके पर नहीं थी। इस पर संभागीय आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।