April 30, 2026

News Chakra India

Never Compromise

डल झील में भाजपा नेताओं और मीडिया कर्मियों से भरी शिकारा पलटी

एनसीआई@श्रीनगर
जिला विका परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए प्रचार के दौरान यहां डल झील में भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों से भरी हुई एक नौका (शिकारा) रविवार को डूब गई। गनीमत रही कि इसमें सभी बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब नाव झील के तट के नजदीक पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों और पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को बचाया। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिकारा रैली का नेतृत्व कर रहे थे। वह जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी हैं। भाजपा नेता तरुण चुग और शाहनवाज हुसैन भी रैली में मौजूद थे।
डीडीसी चुनाव के छठे चरण में 31 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ, जिनमें से 14 कश्मीर क्षेत्र और 17 जम्मू क्षेत्र की सीटें हैं। चुनाव को सुचारू रूप से कराने के लिए 2071 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 1208 कश्मीर क्षेत्र में और 863 जम्मू क्षेत्र में थे। केंद्र शासित प्रदेश की 280 डीडीसी सीटों के लिए चुनाव आठ चरणों में होने हैं, जिसकी शुरुआत 28 नवम्बर को हुई थी। अबतक 221 सीटों पर चुनाव हो चुका है। मतगणना 22 दिसम्बर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.