April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने मृतक कर्मचारी के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने मृतक कर्मचारी के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

एनसीआई@बून्दी

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत जिला शाखा बून्दी के प्रतिनिधिमंडल ने एक मृतक पंचायत सहायक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के महामंत्री अरुण शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति केशवरायपाटन की ग्राम पंचायत लेसरदा में धर्मराज मीणा पंचायत सहायक थे। वे कोविड-19 ड्यूटी के दौरान 8 मई 2021 को कोरोना पॉजिटिव हो गए। बाद में कोटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। धर्मराज मीणा की मौत से उनके परिवार पर परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का एकमात्र वे ही सहारा थे। इसके चलते संगठन ने मांग की है कि धर्मराज के परिवार को राज्य सरकार के आदेश के अनुसार जल्द से जल्द 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान की जाए।

इस दौरान राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोज खटीक, महासचिव वरुण शर्मा के अलावा प्रद्युम्न बागड़ी, नंदकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.