Redmi note 11 मोबाइल के तीन आकर्षक मॉडल लॉन्च, यंगस्टर्स में दिखा तगड़ा क्रेज
एनसीआई@बूंदी
प्रसिद्ध मोबाइल कम्पनी श्योमी ने आज दोपहर 12:00 बजे श्रीराम मेडिकल स्टोर के सामने स्थित एमआई शोरूम पर Redmi note 11 मोबाइल के तीन मॉडल लॉन्च किए। यंगस्टर्स को जैसे ही इन मोबाइल की लॉन्चिंग के बारे में पता चला, उनके द्वारा इन्हें देखने और खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। ये आकर्षक, उन्नत टेक्नोलॉजी व फीचर्स वाले मोबाइल्स इन्हें खूब भा रहे हैं।

एमआई शोरूम के प्रोपराइटर शैलेश चौबीसा ने बताया कि श्योमी ने Redmi note 11 मोबाइल के तीन मॉडल 4/64 (13,499 रुपए), 6/64 (14,499 रुपए) व 6/128 ( 15,999 रुपए) लॉन्च किए हैं। इनमें रियर कैमरा 50 megapixel व फ्रंट कैमरा 13 megapixel का है। प्रोसेसर स्नैप ड्रेगन है। 90 HZ full HD amoled dot display है।
चौबीसा ने कहा कि श्योमी अर्थात एमआई के मोबाइल्स की दुनिया भर में धूम है। इसलिए इनकी खासियत के बारे में और अधिक कहने की जरूरत नहीं है। विश्वसनीयता के लिए कम्पनी का नाम ही काफी है।
