नवजात बालिका का ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, घर में हुआ मंगल प्रवेश
एनसीआई@बू्ंदी
गोकुलधाम निवासी एडवोकेट सुमित पारीक की पत्नी निमिषा पारीक ने 9 फरवरी को राजकीय चिकित्सालय में एक पुत्री को जन्म दिया। आज इस बालिका का घर में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़े बजा, नृत्य कर इस बालिका का स्वागत किया।
गोकुलधाम कॉलोनी की संयोजक पूर्वा मूंदड़ा ने बताया कि नन्ही बालिका का यह मंगल प्रवेश आज दोपहर अभिजीत मुहूर्त में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने ढोल नगाड़े बजाए व बालिका की माता की राह में फूल बिछा दिए। सभी ने इस अवसर पर नाच गाकर खुशी प्रकट की।
इस दौरान कुंवर वंश वर्धन सिंह, रानी रोहिणी फाउंडेशन की अध्यक्षा रोहिणी कुमारी हाड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक , डॉ. बद्री विशाल मूंदड़ा ,समाजसेवी कैलाश बाहेती ,कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम पारीक ,डॉ. अनुकूल पारीक, डॉ. अनुकृति पारीक, शिक्षाविद् निर्मला व्यास, चेष्टा व्यास ,संस्कृति संस्था की उपाध्यक्ष मधु लखोटिया, सीएस शिप्रा पारीक ,बलभद्र सिंह हाड़ा, रेखा पारीक, सावित्री पारीक, नेहा पारीक, समीक्षा पारीक आदि मौजूद रहे। इस मौके पर गोकुलधाम वासियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए। सभी ने आपस में मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया।
