एनसीआई@कोटा
ब्राजील में आयोजित हुए डेफलिम्पिक्स के बेडमिंटन टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली हाड़ोती की लाडली बेटी गौरांशी शर्मा व उनके पूरे परिवार को आज शनिवार को जन कल्याण सेवा संगठन की ओर से माला पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।
संगठन के अध्यक्ष भूपेन्द्र ने कहा कि गौरांशी ने सबसे कम उम्र में हमारे देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया है। इस उपलक्ष्य में संगठन के संयोजक मनोज शर्मा, बाल कल्याण समिति की सदस्य मधुबाला शर्मा व सभी पदाधिकारियों ने बालिका गौरांशी शर्मा को माला पहनाकर बुके देकर मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौरांशी के पिता गौरव शर्मा, माता प्रीति शर्मा व उनके ताऊ सौरव शर्मा सहित सभी परिवारजनों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संगठन के संयोजक मनोज शर्मा, अध्यक्ष भूपेन्द्र भार्गव, बाल कल्याण समिति की मधुबाला शर्मा, प्रमुख महामंत्री विनय शर्मा,महामंत्री चेतन शर्मा बालिता, भंवर यादव, त्रिलोक सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
