April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ऐतिहासिक कोटा दशहरा मेला ग्राउंड पर विशाल झूले-चकरियों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों को आकार देने में जुटे व्यवसाई

ऐतिहासिक कोटा दशहरा मेला ग्राउंड पर विशाल झूले-चकरियों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों को आकार देने में जुटे व्यवसाई

एनसीआई@कोटा

राष्ट्रीय दशहरा मेला 2022 के उद्घाटन के साथ ही यह तेजी से आकार लेने लगा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झूले और खाने-पीने के स्टाल, देशभर से आईं विभिन्न दुकानें बेहद आकर्षण का केन्द्र होती हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से झूला संचालक भी कोटा पहुंच चुके हैं।

 

झूला संचालक आवंटित किए गए स्थानों के अलावा यह अपने झूलों के विभिन्न हिस्सों का रंग-रोगन कर आकर्षक बनाने में जुटे हुए हैं। साथ ही इन झूलों की फिटिंग करने का काम भी शुरू हो चुका है। झूला बाजार में मौत का कुआं, जॉइंट व्हील, ब्रेक डांस, कोलम्बस, ड्रेगन, सलेम्बो, रेंजर, ट्विस्टर, ऑक्टोपस जैसे झूले कोटा दशहरा मेला ग्राउंड पर लगाए जा रहे हैं। कोलकाता से रानू भाई, कोटा के हरीश शर्मा, उज्जैन के खालिद भाई सहित अन्य झूला संचालक यहां रात दिन इस काम में जुटे हुए हैं।

हरिमोहन मेहरा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.