परमेश्वर गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर हुए कई आयोजन, रक्तदान भी किया
एनसीआई@बूंदी
दिवंगत परमेश्वर गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर बड़ोदिया सरपंच राधेश्याम गुप्ता ने आंचल मदर मिल्क बैंक में आने वाली प्रसूताओं को उपहार स्वरूप दलिए के पैकेट एवं फल वितरित किए। सरपंच गुप्ता ने कहा कि मिल्क बैंक में आने वाली प्रसूताएं अपना दूध दान कर अनेकों नवजात शिशुओं को नया जीवन देती हैं। ऐसी प्रसूताओं का सम्मान करना पुण्य का काम है। बाद में पशुओं को चारा भी डाला गया। ब्लड बैंक में 21 यूनिट रक्तदान भी किया।

मिल्क बैंक प्रभारी डॉ. प्रतिभा मीणा ने प्रसूताओं के सम्मान के लिए गुप्ता का आभार जताया। इस दौरान मिल्क बैंक मैनेजर ममता अजमेरा, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता कुमारी मीणा व लेखा राठौड़ के अलावा मनोज गुप्ता, जतिन खत्री, तुषार पारीक, नरेन्द्र, हनुमान माहेश्वरी, जीतू फलोड, शुभम गोस्वामी, निलेश जैन, निरंजन फलोड़, बबलू जांगिड़, जतीन शास्त्री, नरेन्द्र सिंह, दीक्षा माहेश्वरी, आरएन फलोड, निरद रानू, दिशा व पिंकी मौजूद रहे। ब्लड बैंक टीम के डॉ. एलएन मीना ने रक्तदान लिया। नारायण सिंह, नेतराम मीणा, जाकिर हुसैन, किरण सुमन ने आदि ने रक्तदान किया।
