April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई का एक्शन

मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई का एक्शन

एनसीआई@नई दिल्ली

शराब घोटाला केस में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को आबकारी नीति घोटाले की सीबीआई जांच में शामिल हुए। वह सुबह 11.10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। जांच में शामिल होने से पहले वह पूजा करने के लिए पार्टी के नेताओं संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज के साथ राजघाट गए।

इससे पहले सिसोदिया ने हिंदी में ट्वीट किया, आज फिर सीबीआई मुख्यालय में जा रहा हूं, मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है।  इसी ट्वीट में उन्होंने कहा, मुझे कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं देश के लिए फांसी पर चढ़ने वाले भगत सिंह का अनुयायी हूं। ऐसे झूठे आरोपों के कारण जेल जाना छोटी बात है।

केजरीवाल ने यह जताई ख्वाहिश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाब में ट्वीट किया कि वे जेल से उनकी रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, भगवान आपके साथ है, लाखों बच्चों और उनके माता-पिता की दुआ आपके साथ है, जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूं कि आप जेल से जल्दी लौटें। दिल्ली के बच्चे आपका इंतजार करेंगे।

बीजेपी पर केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने के लिए आप के कई कार्यकर्ता राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर एकत्र हुए। आप नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी, और इसलिए उन्होंने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए सीबीआई के मुख्यालय को जोड़ने वाली विभिन्न सड़कों पर बेरिकेड्स लगा दिए।

19 फरवरी को बुलाया था पहले

सिसोदिया को पहले 19 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए और एक सप्ताह का समय मांगा। सिसोदिया ने सीबीआई से कहा कि वह दिल्ली के बजट को अंतिम रूप दे रहे हैं। सीबीआई ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और उन्हें 26 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया था। सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी दिल्ली के विकास को रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.