समस्त क्षत्रिय चौबदार समाज का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार, 9 अप्रेल को
एनसीआई@कोटा
समस्त क्षत्रिय चौबदार समाज कोटा की ओर से 9 अप्रेल, रविवार को स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मौजी बाबा की गुफा, कराई के बालाजी के पास गौरांग धाम पर आयोजित होगा।

चौबदार समाज की ओर से इस सम्बन्ध में जारी सूचना में रक्तदान के फायदे बताए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। आपका थोड़ा सा यह वक्त और यह योगदान किसी का जीवन बचा सकता है।
समस्त क्षत्रिय चौबदार समाज व रक्तदान शिविर आयोजन समिति कार्यकारिणी सदस्यों ने इस शिविर में अधिक से अधिक समाज बंधुओं से सपरिवार व मित्रों के साथ भाग लेने की अपील की है।
