April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अतीक अहमद की हत्या के बाद पत्रकारों की सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार उठाने जा रही है यह कदम

अतीक अहमद की हत्या के बाद पत्रकारों की सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार उठाने जा रही है यह कदम

एनसीआई@नई दिल्ली

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार एसओपी यानी स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) बनाने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार देर रात पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी थी।

इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार एक्शन में दिख रही है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय इस वारदात के बाद पत्रकारों के लिए एसओपी बनाने की तैयारी कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा और सिक्योरिटी के लिए एसओपी तैयार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.