April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान : वायु सेना का मिग 21 फाइटर जेट क्रेश होकर एक मकान पर गिरा, तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित

राजस्थान : वायु सेना का मिग 21 फाइटर जेट क्रेश होकर एक मकान पर गिरा, तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित

एनसीआई@हनुमानगढ़

जिले के बहलोल नगर इलाके में सोमवार सुबह एक मिग-21 फाइटर जेट क्रेश होकर एक घर पर जा गिरा। इस हादसे में 3 महिलाओं बशोकौर, बंतो कौर और लीला देवी की मौत हो गई। वहीं एक घायल की स्थिति गम्भीर है। दो बच्चे भी झुलसे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। उन्होंने समय रहते ही अपने आप को इजेक्ट कर लिया था, इसलिए वह पैराशूट की मदद से नीचे उतर पाए। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इस मिग फाइटर जेट ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। घटनास्थल हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में आता है।

बताया गया है कि जब विमान क्रेश होकर नीचे गिरा, तब बहुत जोरदार धमाके की आवाज़ हुई। जब मौके पर पहुंचे तो विमान के एक हिस्से में आग लगी हुई मिली। इसे बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं विमान के दोनों पायलट नीचे पड़े हुए मिले। यह विमान बस्ती से बाहर खेतों के किनारे बने एक मकान पर गिरा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पायलट ने विमान को पूरी तरह रिहायशी क्षेत्र से बाहर ले जाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.