बूंदी : पुलिस ने दलाल महिला से नाबालिग लड़की को किया रेस्क्यू, करवा रही थी देह व्यापार
एनसीआई@बूंदी
थाना हिंडोली और फ्रीडम फॉर्म एनजीओ की संयुक्त कारवाई में शंकरपुरा गांव में दबिश देकर एक मकान से एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया। यहां दलाल महिला इस नाबालिग से देह व्यापार करवा रही थी।
पीटा एक्ट में की गई इस कार्रवाई में अहम भूमिका अनुसंधान अधिकारी हाल थाना इंचार्ज थाना दबलाना आशमीन बानो की रही।
