April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टर माइंड ललित झा का दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में सरेंडर, गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टर माइंड ललित झा का दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में सरेंडर, गिरफ्तार

ललित झा ने इस साजिश में शामिल लोगों को कॉल कर गुरुग्राम में मीटिंग के लिए बुलाया था। हमले से पहले ललित झा ने सभी के मोबाइल फोन से सारे सबूत डिलीट कर दिए थे। बाद में वह सभी के मोबाइल लेकर फरार हो गया था। ललित झा की आखिरी बार लोकेशन राजस्थान के नीमराना में ट्रेस की गई थी।

एनसीआई@नई दिल्ली

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टर माइंड ललित झा को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने महेश नामक एक व्यक्ति के साथ कर्तव्य पथ थाने में आकर सरेंडर किया। ललित झा ने लोकसभा के अंदर दो युवकों के उत्पात मचाने और कलर स्मोक स्प्रे छोड़ने का वीडियो शेयर किया था‌। साथ ही इसके पहले संसद के बाहर साथी महिला और युवक के द्वारा ऐसी ही हरकत करने का वीडियो भी शेयर किया था।

संसद भवन पर हमले की 22 वीं बरसी, कल 13 दिसम्बर के दिन लोकसभा में घुसकर स्मोक गन चलाने की साजिश ललित झा की ही थी। पुलिस ने उसके चार साथियों को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मास्टर माइंड खुद ललित झा फरार चल रहा था। आज देर रात वह भी गिरफ्तार हो गया।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, ललित झा ने इस साजिश में शामिल लोगों को कॉल कर गुरुग्राम में मीटिंग के लिए बुलाया था। हमले से पहले ललित झा ने सभी के मोबाइल फोन से सारे सबूत मिटाए थे। इसके बाद वह सारे मोबाइल लेकर फरार हो गया था। ललित झा की लोकेशन आखिरी बार राजस्थान के नीमराना में ट्रेस की गई थी।

बुधवार को संसद के अंदर और बाहर से पकड़े गए चारों आरोपियों को आज गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन चारों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी। इस मामले में एक और शख्स विक्की उर्फ विशाल शर्मा शर्मा को भी पत्नी के साथ हिरासत में लिया था। विक्की शर्मा के घर पर ही सभी आरोपी रुके थे। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने इन दोनों को छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.