एलबीएस ग्रुप के संस्थापक सुरेन्द्र माथुर की स्मृति में नि:शुल्क मेडिकल केम्प आयोजित, सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित, भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई
एनसीआई@कोटा
एलबीएस ग्रुप के संस्थापक एवं संरक्षक रहे सुरेन्द्र माथुर की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महावीर नगर स्थित एलबीएस केम्पस में आज गुरुवार 20 दिसम्बर को उनका पुण्य स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्था सचिव उर्मिला माथुर, सीईओ ओपी माथुर, प्रदीप माथुर डायरेक्टर डॉ.शिल्पा माथुर, योगेन्द्र माथुर व उपेन्द्र माथुर सहित एलबीएस परिवार के अन्य सदस्यों ने सुरेन्द्र कुमार माथुर को पुष्पांजलि अर्पित की।

मेडिकल केम्प में सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित
एलबीएस ग्रुप के चेयरमैन कुलदीप माथुर ने बताया कि इस अवसर पर एक विशेष निःशुल्क मेडिकल केम्प का आयोजन भी किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हॉस्पिटल ऑन व्हील्स द्वारा आयोजित इस मेडिकल केम्प में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। हॉस्पिटल ऑन व्हील्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच कर रोगियों को आवश्यक परामर्श दिया। इस केम्प में रक्तचाप, मधुमेह व ईसीजी सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। यह केम्प एलबीएस ग्रुप के संस्थापक सुरेन्द्र माथुर की स्मृति में उनकी समाज सेवा की भावना को समर्पित रहा। कुलदीप माथुर ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
लोगों ने की नि:शुल्क मेडिकल केम्प की सराहना
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाते हैं। केम्प के सफल आयोजन में सहयोगी संस्थाओं व व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर विभिन्न गणमान्य लोगों सहित एलबीएस ग्रुप का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
