नयागांव विद्यालय में ‘जागृति आंगन’ कार्यक्रम के अंतिम दिन भी हुई विभिन्न गतिविधियां
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रतीक चिह्न भेंट किए, सभी सहभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए
एनसीआई@कोटा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव में राजस्थान सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित ‘जागृति आंगन’ कार्यक्रम का समापन हो गया।
‘जागृति आंगन’ कार्यक्रम इस विद्यालय में 27 से 31 जनवरी, पांच दिन तक आयोजित किया गया। इसमें हर दिन पांच अलग-अलग ब्लॉक के 60-60 चयनित प्रतिभावान छात्र शामिल हुए व इनके लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। चौथे दिन मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की पत्नी सूरज दिलावर थीं।

विशिष्ट अतिथि आईएस राणा, सियाराम वैष्णव, रामचन्द नगर, नंद किशोर मेहरा, राधा वैष्णव रहीं। वहीं इस आयोजन के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि शिक्षाविद व समाजसेवी आईएस राणा व सियाराम वैष्णव रहे। विशिष्ट अतिथि हरिओम गौतम, राजेन्द्र हूण, सुरेंद्र गुर्जर, विनोद कुशवाहा, सोनू गौड़, महावीर चेची व अजय बघेरवाल रहे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कोटा केके शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कोटा ब्लॉक ऋतु शर्मा, एसीबीईओ कोटा ब्लॉक राम चरण मीणा, एडीईओ मा.शि. मुख्यालय राजेश मीणा व रासबिहारी यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन मधु भाटी ने किया।
शिक्षाविद् आईएस राणा ने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य किस तरह हासिल किया जाएं विषय पर जानकारी दी और अध्ययन व पेपर हल करने के प्रभावी टिप्स दिए। शैक्षणिक सत्र में प्रोजेक्टर पर शिक्षाप्रद चलचित्र दिखाया गया। इसके पश्चात भारत विकास परिषद चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबन्धन के सूत्र बताएं।
अन्य गतिविधियों में स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान में विद्यार्थियों की नीम्बू दौड़ व कुर्सी दौड़ आयोजित की गई। अंत में विद्यार्थियों को भोजन कराया गया। केके शर्मा ने आशीर्वचन दिए। विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए। सभी 60 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया व अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी राजेन्द्र यादव व स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।
